पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संपूर्ण विकास के लिए बदलनी होगी सोच

संपूर्ण विकास के लिए बदलनी होगी सोच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणके राज्यों में पीडीएस दुकानों से कम अनाज मिलने की शिकायत नहीं आती, इसलिए वहां गड़बड़ी रोकने पर कोई खर्च नहीं होता। लेकिन, झारखंड में सबसे अधिक शिकायत कम अनाज मिलने या कालाबाजारी की आती है। इस मानसिकता को बदलने से ही समाज और देश का संपूर्ण विकास हो सकता है। सामाजिक संस्थाओं को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। ये बातें खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने मंगलवार को शहर के होटल कैपिटोल हिल में आयोजित पैक्स के समावेशी उत्सव कार्यक्रम में कही। कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि पैक्स के साथ मिलकर अभी तक 24 हजार वनाधिकार पट्टा बांटे गए हंै। अर्थशास्त्री डॉ. रमेश शरण ने कहा कि झारखंड में सबसे बड़ी समस्या जनजागरूकता की है। सामाजिक कार्यकर्ता बलराम ने कहा कि योजना बनाओ अभियान में सचेत रहने की जरूरत है। पैक्स के प्रोग्राम हेड राजकुमार ने बताया कि वर्षों पहले वंचित वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। आज कुल 4936 समुदाय आधारित संगठनों की टीम तैयार हो गई है। सरकार इस नेटवर्क का लाभ ले सकती है। रतन तिर्की ने कहा कि यह सरकार पहले से बेहतर कार्य कर रही है। संगठन को लेकर कार्य करने से हालात बदल सकते हैं।

पैक्स के सेमिनार में पत्रिका का लोकार्पण करते सरयू राय, लुईस मरांडी अन्य।

खबरें और भी हैं...