लालपुर में बैंक अधिकारी के घर ताला तोड़ कर 5 लाख की चोरी
लालपुरथाना क्षेत्र के अमरावती कांप्लेक्स में राजेश कुमार सिन्हा के घर से चोरों ने शुक्रवार की दोपहर 27 हजार रुपए नकद समेत पांच लाख के जेवरात की चोरी कर ली। पारिवारिक सदस्य ममता के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने कांप्लेक्स में तैनात गार्ड से पूछताछ की, तो उसने बताया कि दोपहर में दो अपरिचित लोग अाए थे, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने चोरों के हुलिया की जानकारी ली।
भुक्तभोगी ममता ने बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं। उनके पति पलामू में बैंक अधिकारी हैं। शुक्रवार की दोपहर वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए नगड़ाटोली गई थीं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने घर के मेन दरवाजे पर लगा ताला टूटा देखा। इस पर उन्हें आशंका हुई, अंदर गई तो चोरी की जानकारी हुई।