पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुलाब के साथ गोल्डन रोज भी बना युवाओं की पसंद

गुलाब के साथ गोल्डन रोज भी बना युवाओं की पसंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को वेलेंटाइन-डे है जिसे खास अंदाज में सेलिब्रेट करने को लेकर युवा खासे उत्साहित भी नजर रहे हैं। साथ ही वे कपल भी पीछे नहीं हैं जिनकी शादी 14 फरवरी को हुई है। इसलिए वेलेंटाइन-डे उनके लिए भी खास है।

इसी उत्साह को भांपते हुए कई दुकानदारों ने एक से बढ़कर खूबसूरत गिफ्ट्स की हर रेंज सजा ली है। लोग भी अपने पार्टनर्स को इंप्रेस करने के लिए अपने फेवरेट आइटम को खरीदते नजर रहे हैं। अपर बाजार में गोल्डन रोज विद पेपर 250 रुपए बिक रहा है। इसमें 12 कलरफुल गुलाब होते हैं हार्ट सेप का लव यू टैग भी लगा है। फाइबर आर्टिफिशयल रोज भी किसी ज्वेलरी से कम नहीं लग रहा है। इसकी भी कीमत 250 रुपए है। इसी तरह सर्कल शीशे की डिमांड भी काफी है। इसके अंदर एक कपल मौजूद है। यह 300 से 500 रुपए तक बिक रहा है। यही नहीं, पूरे वेलेंटाइन वीक में टेडी वियर का क्रेज भी काफी दिखा। करीब 6 दिन में ही हजारों टेडी वियर बिक गए। इनकी कीमत 60 से लेकर 2500 रुपए तक है।

कई युवा शादीशुदा कपल्स अपने पार्टनर को ऑनलाइन गिफ्ट भेज रहे हैं। सभी वेबसाइटों पर हर रेंज के उपहार हैं। इसलिए अपने पार्टनर को सरप्राइज भी दे रहे हैं।

पॉकेट मनी में भी की बजटिंग

मजेकी बात तो यह है कि शहर के हॉस्टलों में रहने वाले कई स्टूडेंट्स ने अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन-डे सेलिब्रेट करने के लिए पाॅकेट मनी से बजटिंग की है। कई खर्चों को कम करके वे अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट्स और ग्रीटिंग खरीदते नजर आए। वहीं कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी मिले जो कुछ महीने पहले से इस दिन की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनका कहना था कि अच्छे से वेलेंटाइन सेलिब्रेट करना है तो कुछ खास और अलग ही करना होगा।

सिनेमा हॉल में विशेष ऑफर

वेलेंटाइन-डेपर कई सिनेमा हॉलों में भी फिल्मों के टिकट के साथ विशेष तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इनकी ऑनलाइन बुकिंग भी हो रही है।

लाउंज और रेस्टोरेंट भी हैं पूरी तरह तैयार

शहरके फेमस रेस्टोरेंट्स में भी कई इवेंट प्लान किए गए हैं। कहीं कैंडल नाइट डिनर तो कहीं डेकोरेट टेबल पर खास पल बिताने के खास इंतजाम हैं। लाउंज में डीजे नाइट के लिए बाहर से डीजे बुलाया जा रहा है ताकि कपल्स फ्री माइंड से वेलेंटाइन-डे सेलिब्रेट करें।

खरीदारी में लड़कियां रही लड़कों से आगे

आर्चिसगैलेरी और अन्य गिफ्ट्स शॉप के संचालकों का कहना है कि पूरे वीक में खासकर युवाओं ने जमकर खरीदारी की है। ग्रीटिंग के साथ अाकर्षक उपहार खरीदने में लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा रहा। लड़कों ने भी अपने पार्टनर्स के लिए स्पेशल मैसेज वाले ग्रीटिंग और उपहार बनवाए। घड़ी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी बिक्री काफी जोरों पर रही।

valentine special

यह है गोल्डन रोज, जो इस बार युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शादीशुदा लोग भी अपने पार्टनर के लिए इसे खासतौर पर खरीद रहे हैं।

खबरें और भी हैं...