नए स्टूडेंट्स का हुआ स्वागत और पुरानों को दी भव्य विदाई
मनन विद्या स्कूल, बूटी मोड़ में शुक्रवार को 11वीं के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। साथ ही 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस मौके पर 11वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया, जिसे उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने काफी सराहा। इस मौके पर प्राचार्या जयालक्ष्मी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपनी परीक्षा की तैयारी लगन और निष्ठा के साथ साथ करें। साथ ही विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें, तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मिस और मिस्टर मनन विद्या का चयन हुआ इसमें भावना झा को मिस और अनीत अतीत कच्छप को मिस्टर मनन विद्या चुना गया। इस मौके पर 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मनरखन महतो, डायरेक्टर मनोज कुमार महतो, उप प्राचार्य रेखा नायडू एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन 11वीं की छात्रा शिवानी और निहारिका सिन्हा ने किया।
12वीं के छात्र-छात्राएं, जिन्हें बड़ी धूमधाम से विदाई दी गई।
Farewell celebration