पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोज चलेगी हल्ला गाड़ी, हटेगा अतिक्रमण

रोज चलेगी हल्ला गाड़ी, हटेगा अतिक्रमण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें रोज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। नगर निगम की ओर से तीन बजे से शाम छह बजे तक विभिन्न मार्गों पर अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने दो टीमों का गठन किया है। मार्केट विजिलेंस टीम और मार्केट क्विक रिस्पांस टीम को शहर की व्यवस्था बेहतर बनाने की जिम्मेवारी दी गई है। टीम को संसाधन भी उपलब्ध कराया गया है। टीम को एक 407 ट्रक उपलब्ध कराया गया है, जिसे हल्ला गाड़ी के नाम से जाना जाएगा। टीम का नेतृत्व बाजार शाखा में तैनात सिटी मैनेजर करेंगे।

मार्केट विजिलेंस टीम को विभिन्न तरह के काम सौंपा गए हैं। टीम के सदस्यों को अतिक्रमण हटाने के साथ ही हॉस्टल और लॉज की जांच भी करने का अधिकार दिया गया है। विजिलेंस टीम निगम द्वारा बंदोबस्त बस स्टैंड, बाजार, दुकान, होर्डिंग और मोबाइल टॉवर के लाइसेंस फीस की वसूली करेगी। अवैध होर्डिंग जब्त करने के साथ संबंधित एजेंसी से जुर्माना वसूल सकेगी। मार्केट विजिलेंस टीम के निर्देश पर ही मार्केट क्विक रिस्पांस टीम काम करेगी।

खबरें और भी हैं...