पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 80 स्टूडेंट्स को स्पेशल कोचिंग

80 स्टूडेंट्स को स्पेशल कोचिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीयूनिवर्सिटी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए कोचिंग कक्षा शुरू होनी है। इसके लिए इंट्रेंस एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें 80 स्टूडेंट्स का हुआ है। पीजी डिपार्टमेंट्स के 100 स्टूडेंट्स का एडमिशन होना था, लेकिन बीते सोमवार को हुए टेस्ट में मात्र 96 परीक्षार्थी शामिल हुए। 80 अंकों की परीक्षा में 30 अंक लानेवाले छात्रों का चयन हुआ है। कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।

को-आर्डिनेटर ने बताया कि चयनित छात्रों के लिए क्वांटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, अंग्रेजी और जीएस की 100-100 कक्षाएं संचालित होंगी। इसे आठ माह में पूरा किया जाएगा। इसके लिए एक्सपर्ट को बाहर से बुलाया जाएगा। वहीं कक्षा लेने के इच्छुक एक्सपर्ट की लिस्ट भी पीजी विभागों से मांगी जाएगी। गौरतलब है कि सरकार ने इस कोचिंग के लिए 15 लाख रुपए दिए थे।

20सीटों के लिए एक और टेस्ट : डॉ.सिंह ने बताया कि शेष बची 20 सीटों के लिए शीघ्र टेस्ट लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...