हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल का आज होगा उद्घाटन
बरियातूरोड स्थित हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल का उद्घाटन शनिवार को होगा। हॉस्पिटल में फिलहाल ओपीडी सुविधा मिलेगी। मार्च में सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल शुरू होगा। यह जानकारी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अनूप मोहन नायर ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में दी। बताया अभी कोलकाता में हेल्थ प्वांइट 110 बेड के साथ संचालित है। रांची में यह अस्पताल 250 बेड का होगा। डॉ. राकेश विनायिका ने बताया कि अच्छी नर्सिंग सुविधा और कम दर में सेवाएं देना हमारा फोकस है।