नवदंपती का शव कमरे से बरामद
नवदंपती का शव कमरे से बरामद
बिहारशरीफ| एकसाल पहले प्रेम विवाह करने वाले नवदंपती की गुरुवार की रात संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शवों को कमरे से बरामद किया। पति का शव बेड पर पड़ा था और प|ी फांसी से झूल रही थी। घटना छबीलापुर थाना के पथरौरा गांव में घटी। मृतक की पहचान सुबोध प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार और उसकी प|ी प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। महिला का मायके भी गांव में ही है। जांच के बाद पुलिस भी सीधे तौर पर इसे आत्महत्या नहीं मान रही है। महिला का शव जमीन से तीन फीट ऊंचाई पर पंखे से झूल रहा था जबकि नीचे मेज थी कुर्सी। वहीं पति का शव बेड पर पड़ा था। उसके गले में रस्सी भी नहीं बंधी थी। वैसे गले में कुछ काले निशान पाए गए। इन्हीं सब साक्ष्यों के कारण पुलिस आत्महत्या और ऑनर किलिंग दोनों एंगल से जांच में जुट गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ होगा।
ग्रामीणों की मानें तो शादी से सन्नी के परिजन खुश नहीं थे। घर में कलह की बात कही जा रही है। घटना की रात दंपती घर में अकेले थे। पिता एनजीओ के काम से रांची गए हुए थे मां इंदू देवी जीविका की ट्रेनिंग के लिए दूसरे शहर गई थी। सन्नी खेतीबाड़ी करवा घर का खर्च चला रहा था। वह बीए पास कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। उसकी दो बहनें थीं। भाई में वह अकेला था।