फॉरेंसिक जांच कराए बिना ही निकाल लिया निष्कर्ष
गहन जांच की जरूरत : सुखदेव भगत
चौतरफा मांग, सीबीआई जांच
सफायरस्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र विनय महतो की हत्या मामले में पुलिस की जांच पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए हैं। नेताओं का कहना है कि पुलिस की जांच में कई त्रुटियां हैं। पीड़ित और आरोपी, दोनों ही पक्ष जांच से संतुष्ट नहीं हंै। इसलिए मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। तभी सच सामने आएगा।
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को चंदाघासी में विनय के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने कहा कि पुलिस कुछ खास लोगों को बचाने के लिए गलत बातें कर रही है। उन्होंने पुलिस से पहले स्कूल प्रबंधन द्वारा मामले का खुलासा किए जाने पर भी सवाल उठाए। इस पर हेमंत ने कहा कि मामला संदेहास्पद लगता है। पुलिस की जांच में कई त्रुटियां हैं। पुलिस की कहानी पर सहज रूप से विश्वास नहीं होता। परिजनों का आरोप बिल्कुल सही है। जब स्कूल प्रबंधन ने कोई जांच ही नहीं कराई तो कैसे समझ लिया कि अमुक लोगों ने घटना को अंजाम दिया। स्कूल प्रबंधन को पुलिस की पूरी कहानी का कैसे पता चला। यह बड़ा सवाल है। इसलिए मामले की सीबीआई जांच हो। झामुमो मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाएगा।
मात्र13 मिनट में विनय की हत्या से लेकर सफाई तक कर डाली : पढ़ें पेज 3
पूरा सच सामने नहीं आया : बंधु
पूर्वमंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि पुलिस के खुलासे के बाद विवाद और बढ़ गया है। तो विनय का परिवार संतुष्ट है और ही आरोपी। इसलिए मामला और गंभीर हो गया है। पूरा सच सामने नहीं आया है। इसलिए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
सीबीआई जांच हो : बाबूलाल
झाविमोनेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विनय का परिवार पुलिस के खुलासे से खुश नहीं है। आरोपी भी फंसाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में लगता है कि जरूर कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका सामने आना बाकी है। सरकार को सीबीआई जांच करानी चाहिए, जिससे पूरा सच सामने सके।
उच्चस्तरीय जांच हो : चंद्रप्रकाश
जलसंसाधन मंत्री और आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी ने गृह सचिव और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल में ऐसी घटना होना चिंता की बात है। पुलिस ने खुलासे का दावा किया है, लेकिन अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है।
हेमंत सोरेन को अखबार की कतरनें और विनय का सर्टिफिकेट मेडल दिखाते पिता मनबहाल महतो।