पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोना 850 रु. और महंगा दाम 30 हजार के करीब

सोना 850 रु. और महंगा दाम 30 हजार के करीब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनाएक बार फिर आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। शुक्रवार को नई दिल्ली में इसकी कीमत 850 रुपए बढ़ गई। 2016 में एक दिन में सोना इतना महंगा पहले नहीं हुआ था। 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। यह 16 मई 2014 के बाद सबसे ज्यादा है। सोने के दाम 11 दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। इस दौरान यह 2,600 रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है। 99.5 शुद्धता वाला सोना 29,500 के भाव बिका।

शुक्रवार को दाम में शहरों में अलग-अलग बढ़ोतरी देखने को मिली। रांची में जेवराती सोना 200 रुपए चढ़कर 27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चेन्नई में कीमत 1,230 रुपए बढ़कर 29,605 रुपए हो गई। मुंबई में दाम 275 रुपए और कोलकाता में 260 रुपए बढ़े। सिक्कों और उद्योगों की मांग बढ़ने से चांदी भी महंगी हुई है। शुक्रवार को इसके दाम 750 रुपए बढ़कर 37,850 रुपए प्रति किलो हो गए।

ट्रेडर्स का कहना है कि शादियों के कारण ज्वैलरी की मांग बढ़ी है। रिटेल दुकानदार ज्यादा सोना खरीद रहे हैं। मांग बढ़ने का असर कीमतों पर हो रहा है। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया सस्ता होने से आयात भी महंगा हो गया है। गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 4.14 फीसदी बढ़कर 1,246.40 डॉलर प्रति औंस हो गई थी।

रांची में जेवराती सोना 27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम

खबरें और भी हैं...