पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| रांची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| रांची

दूसरेट्वेंटी 20 क्रिकेट मैच में भारतीय टीम ने चैंपियन की तरह खेलते हुए माही के घरेलू मैदान पर श्रीलंका को 69 रन से हरा दिया। प्लेयर ऑफ मैच रहे शिखर धवन ने सर्वाधिक 51 आैर रोहित शर्मा ने 43 रन की पारी खेली। ऑफ स्पिनर आर.अश्विन ने 3/14, जसप्रीत बुमराह 2/17, रवींद्र जडेजा 2/24 आैर आशीष नेहरा 2/26 का शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में गत ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंका 9 विकेट पर 127 रन ही बना सका। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच विशाखापट‌्टनम में 14 फरवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला ‘करो या मरो’ वाला होगा।

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया पूरी तरह हावी रही। श्रीलंका के तेज गेंदबाज तिषारा परेरा ने जरूर लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक बनाई, लेकिन तब तक भारत 186 रन बना चुका था।

20गेंदों में 3 श्रीलंकाई ढेर

पहलेबीस गेंदों में ही श्रीलंका के गुनतिलका (2), दिलशान (0) आैर प्रसन्ना (1) आउट हो गए। तीन में से दो विकेट आशीष नेहरा ने लिए। कप्तान धौनी ने अपने घरेलू मैदान पर ऑफ स्पिनर आर.अश्विन से आेपनिंग गेंदबाजी करवाई। उनकी यह रणनीति सफल रही क्योंकि उन्होंने श्रीलंका को तीन झटके दिए।

खबरें और भी हैं...