स्लीपर्स कोच बस पर नहीं हो रही कार्रवाई
रांची. राजधानीसे लंबी दूरी पर जाने वाली करीब 100 से अधिक स्लीपर बसों की आवाजाही जारी है। बसों में मनमाने तरीके से स्लीपर्स लगाने से जहां यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है वहीं सरकार को राजस्व मद में सालाना लाखों रुपए का नुकसान भी हो रहा है। परिवहन विभाग के अफसर भी इन बसों को अवैध मानते हैं। लेकिन बस ओनर्स पर कार्रवाई करने से कतराते हैं। डीबी स्टार ने 8 दिसंबर 2015 के अंक में परमिट लेते वक्त दिखाते हैं सीटिंग बस और उसी परमिट पर बस ओनर चला रहे स्लीपर कोच शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा था कि परिवहन विभाग से जानकारी लेने के बाद इस पर कार्रवाई होगी। लेकिन अभी तक किसी भी बस के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।