पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 लाख खर्च, पानी इलाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलकुदवा में नई पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके बाद भी पानी नहीं मिलने की सूचना के बाद ही पीएचईडी को कहा गया कि वे जांच करें कि आखिर मोहल्ले में पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है। प्रशांतकुमार, नगर आयुक्त, रांची

लोग बोरिंग के पानी से खाना-पीना करते थे, लेकिन आर्सेनिक की जानकारी मिलने और बीमारी से ग्रस्त होने वालों की बढ़ती संख्या को देखकर भी जिम्मेवार अनजान बन रहे हैं। बीलकड़ा, स्थानीय निवासी

माेहल्ले के लोग रोज पीने का पानी खरीदकर ला रहे हैं।

पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक पाए जाने लंबे समय से सेवन का परिणाम इस मोहल्ले के 100 से अधिक लोग भुगत रहे हैं। लोगों के पैर का निचला हिस्सा हाथ की चमड़ी जगह-जगह काली हो गई है। पेट की गंभीर बीमारियों से भी मोहल्ले के लोग जूझ रहे हैं। कई लोगों को किडनी में पत्थर और जांडिस की समस्या से भी जूझ रहे हैं। बीते सप्ताह 35 साल के युवक आवेश खान की मृत्यु ज्वाइंडिस से हो गई। अफसाना नाम की एक युवती की किडनी फेल हो जाने से मृत्यु हो गई।

30 साल में हुआ चर्म रोग

मो.मुर्तजा की उम्र 30 वर्ष है। वह बीते पांच सालों से चर्म रोड से परेशान है। मुर्तजा ने बताया कि आसपास के कई लोग चर्म रोग के शिकार हैं। इसकी जानकारी नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेवारों को भी दी जा चुकी है।

सरकार को फिक्र नहीं

फजलुर्रहमानइनके घर के कई लोग किडनी की समस्या से परेशान हैं। दो बार किडनी में पत्थर होने की वजह से ऑपरेशन भी करवा चुके हैं। इनका कहना है कि नगर निगम स्वास्थ्य विभाग को यहां के लोगों की फिक्र नहीं है।

खबरें और भी हैं...