इंटरनेशनल स्कूल में विदाई
रांची | इंटरनेशनलपब्लिक स्कूल, कांके में गुरुवार को 12वीं के स्टूडेंट्स को फेयरवेल दिया गया। स्कूल की संस्थापक ट्रस्टी कुलवंती देनी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर जूनियर स्टूडेंट्स ने गीत-संगीत और ग्रुप डांस प्रस्तुत किए। स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने विदा होनेवाले छात्रों के लिए भावी परीक्षा में सफलता की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा, उप प्राचार्य विनीता तिवारी समेत टीचर्स और स्टूडेंट्स मौजूद थे।