पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ताजा हुआ वर्षों का याराना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीयूनिवर्सिटी के पीजी बॉटनी डिपार्टमेंट में गुरुवार काे नजारा बदला-बदला सा था। कोई गले मिल रहा था तो कोई कुशल छेम पूछ रहा था। किसी की आंखें भर आईं थीं, तो कोई पुराने दिनों को याद कर ठहाके लगा था। सबसे खास बात यह रही कि वहां पहुंचे सबसे वृद्ध 79 साल के डॉ. एमएन नूर भी स्टूडेंट की तरह विहेव कर रहे थे। यानी वृद्ध और जवां का अद््भुत संगम दिख रहा था। मौका था विभाग के आरयूबीएए की ओर से आयोजित थर्ड अल्युमिनी मीट का। रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय भी पूर्ववर्ती छात्र की हैसियत से समारोह में शामिल थे।

इधर, पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मान में विभाग के वर्तमान स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिस पर पुराने छात्र तालियां बजाते नजर आए। सभी के चेहरे पर उत्साह दिख रहा था। इस मौके पर पूर्व वीसी डॉ. केके नाग, डॉ. कामिनी कुमार, रिटायर्ड आईपीएस बीके सिंह, आईएफएस प्रदीप कुमार, आईएएफएस अशोक पांडेय समेत अन्य छात्रों ने विभाग में बिताए दिनों को साझा किया। समारोह को सफल बनाने में विभाग के शिक्षकों और स्टूडेंट्स का अहम योगदान रहा।

समारोह में विभाग के वर्ष 2015 के टॉपर को गोल्ड मेडल दिया गया। यह मेडल पीजी बॉटनी के अल्युमिनी प्रो. महेंद्र प्रसाद के नाम पर उनके परिजनों ने सौंपा। विभाग में चार स्पेशल पेपर के टॉपर्स को भी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर आरयूबीएए के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इसमें साइंस के डीन सह एचओडी डॉ. अंजनी श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं पीजी बॉटनी विभाग के शिक्षक डॉ. ज्योति कुमार को कोषाध्यक्ष और डॉ. हनुमान प्रसाद शर्मा को सचिव बनाया गया।

रांची विश्वविद्यालय के पीजी बॉटनी डिपार्टमेंट में आयोजित थर्ड अल्युमिनी मीट में शामिल पूर्ववर्ती और वर्तमान छात्र-छात्राएं।

खबरें और भी हैं...