उड़ान के सदस्यों को दी मैनेजमेंट की ट्रेनिंग
रांची | जेसीआईउड़ान ने गुरुवार को मैनेजमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन होटल पिनाकल में किया। मौके पर ट्रेनिंग ऑफिसर्स जेसी कृष्णा दुधानी ने सभी सदस्यों को ट्रेनिंग दी। बीच-बीच में मैनेजमेंट एक्सरसाइज कराई गई। इस अवसर पर वृंदा अग्रवाल, अर्चना मुरारका, संतोष तुलस्यान, बरखा गारोदिया आदि मौजूद थीं।