पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्रों के साथ करें सूर्य नमस्कार : कुमारन

मंत्रों के साथ करें सूर्य नमस्कार : कुमारन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ल्डपीस एंड अध्यात्म ज्योतिष ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को तनाव रहित जीवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीसीएल के विचार मंच में कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। कुमारन स्वामी ने तनाव रहित जीवन कैसे जिएं, इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नहाने के बाद एक ग्लास पानी पीना चाहिए। रोज दस मिनट तक ताली बजानी चाहिए। कहा कि सुबह उठते ही ओम का उच्चारण करें। सूर्य नमस्कार करते वक्त मंत्रों का उच्चारण करें। इसके बाद प्रश्नोत्तर काल में लोगों ने प्रश्न किए और गुरुजी ने उत्तर शास्त्र सम्मत दिया। सीसीएल के महाप्रबंधक सीएसआर जे तिवारी ने कुमारन स्वामी को शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया। मौके पर विभागाध्यक्ष उदय प्रकाश और मुख्य सुरक्षा अधिकारी एस लागुरी समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...