सिविल कोर्ट परिसर से लाइव
सिविल कोर्ट परिसर से लाइव
रांची | विनयहत्याकांड को लेकर गुरुवार करीब पौने तीन बजे सीजीएम कोर्ट में आरोपी नाजिया हुसैन, आरिफ अली अंसारी और उनके बेटे हम्जा उनकी बेटी को पुलिस ने पेशी के लिए लाया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट में चारों को पेश किया गया। कोर्ट परिसर के बाहर गरजी नाजिया, कहा-हमलोग दोषी नहीं, पुलिस फंसा रही है। वहीं, कोर्ट परिसर के बाहर निकलने के बाद मीडिया का हुजूम देख नाजिया हुसैन चिल्ला-चिल्ला कर बोलीं, हमलोग दोषी नहीं हैं। पुलिस जानबूझकर फंसा रही है। बार-बार पूछे जाने पर कि तो दोषी कौन है, पुलिस किसे बचा रही है। नाजिया ने कहा कि हमलोग निर्दोष हैं।