पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोशल मीडिया परछाया विनय हत्याकांड का मामला

सोशल मीडिया परछाया विनय हत्याकांड का मामला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | विनयहत्याकांड का मामला फेसबुक, वाट्सअप समेत सभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पीड़ित परिवार को संवेदना देने के साथ-साथ लोग इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं। कुछ कहना है कि घटना की पूरी सच्चाई तभी सामने पाएगी, जब सीबीआई इस मामले की जांच करेगी। प्रस्तुत है फेसबुक पर दी गई राजधानीवासियों की प्रतिक्रिया।

नारी सेना की केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह विनय महतो के घर पहुंचीं। उन्होंने विनय के माता-पिता से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा, पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बता कर उलझा रही है। नारी सेना इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करेगी।

विनय हत्याकांड के मामले में झारखंड राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अपनी जांच रिपोर्ट भेज दी है। सदस्य डॉ मनोज कुमार ने परिजनों के साथ बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की और उसे भेजा है। कहा, विनय की मां ने कहा कि वह बेटे की मौत के जिम्मेवारों को फांसी की सजा चाहती है।

दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हो सके और ऐसे लोगो को सबक मिले। हम सब काफी दुखी हैं विनय की मौत से। निशिप्रभा

हत्या में जो लोग गुनहगार हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हत्यारे के लिए फांसी की भी सजा कम होगी। रांची के सभी लोग इस घटना से दुखी हैं। शमीमअली

ऐसी घटना से शिक्षक कम्युनिटी पर से विश्वास लोगों का कम होगा। अगर बच्चे से शिकायत थी, तो पहले उसके अभिभावक को शिकायत करनी चाहिए थी। आनंदठाकुर

पुलिस द्वारा बताया गया सच हजम नहीं हो रहा है कि एक 16 साल का बच्चा इतनी निर्ममता से हत्या कर सकता है। सच सामने आए।

दीपककुमार

बार-बार पुलिस द्वारा नई बात कहना, फिर अचानक एक नई बात सामने लाते हुए खुलासा करना, सभी को चकित कर रहा है।

सुनीताकुमारी

विनय हत्याकांड का सच क्या है, यह सामने आना आना चाहिए। यह मामला अजीब मिस्ट्री बन गई है। हम रोज एक-एक खबर बारीकी से पढ़ रहे हैं। एएखान

खबरें और भी हैं...