बंद को संगठनों का समर्थन
रांची | छात्रविनय की हत्या के विरोध में 10 फरवरी के बंद का ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम (एआईपीएफ) ने समर्थन किया है। साथ ही फोरम के घटक छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसो. और एपवा ने भी बंद का समर्थन किया है। जानकारी अनिल अंशुमन ने दी है। वहीं झारखंड प्रदेश मानवाधिकार संरक्षण सूचना का अधिकार परिषद के केपी अहमद ने कहा कि परिषद का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल और सीएम से शीघ्र मिलकर मामले की सीबीआई जांच की मांग करेगा। इधर, आईसा और एपवा ने मौत की जांच रिटायर जज से कराने की मांग की है।