एनएसयूआई ने पुतला फूंका
रांची | झारखंडप्रदेश एनएसयूआई के सदस्यों ने मंगलवार को अलबर्ट एक्का चौक पर झारखंड सरकार का पुतला फूंका। सदस्यों ने कहा कि छात्र विनय महतो की हत्या मामले पर रघुवर सरकार परिवार से मिलकर तो न्याय दिलाने का भरोसा दिलाई और ही इस संदर्भ में अब तक कोई दिशा-निर्देश दिया है। मौके पर सलीम खान, मेहुल प्रसाद, अंकित, सारिक अहमद, विक्की कुमार, अमरेंद्र कुमार और तौहिद खान मौजूद थे।