पीआईएल दायर, आज होगी मामले में सुनवाई
रांची | विनयकी मौत की निष्पक्ष जांच कराने के लिए मंगलवार को हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। अभिभावक मंच की ओर से अजय राय द्वारा दाखिल याचिका में मामले की सीबीआई से जांच की मांग की गई। कोर्ट से आग्रह किया गया है कि स्कूलों में सुरक्षा के संबंध में गाइडलाइन तय की जाए। याचिकाकर्ता की वकील खुशबू ने बताया कि अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, इसलिए मामले की सीबीआई जांच का आग्रह किया गया है। बुधवार को याचिका पर सुनवाई होगी।