पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमिक नेता उमाशंकर सिंह के निधन पर जताया शोक

श्रमिक नेता उमाशंकर सिंह के निधन पर जताया शोक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | एचईसीके श्रमिक नेता उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को सीठियो स्थित श्मशान घाट पर किया गया। बड़े पुत्र सुनिल सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में श्रमिक नेता और कामगार शामिल हुए। सिंह का निधन आठ फरवरी को दिल्ली में हो गया था। वह 75 वर्ष के थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी परिजनों के साथ रहे। अंतिम दर्शन के लिए राणा संग्राम सिंह, लीलाधर सिंह, लालदेव सिंह, भवन सिंह, रामकुमार नायक, योगेंद्र सिंह, पार्षद उर्मिला यादव, पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, जितेंद्र सिंह, विनय सिन्हा, दिलीप सिंह, मुख्तार सिंह समेत अन्य लोग पहुंचे।

निधन की सूचना पर पहुंचे सुबोध कांत सहाय अन्य नेता।

खबरें और भी हैं...