समिति का कार्यकर्ता मिलन समारोह
रांची | जनकल्याण समिति का एचईसी संचार मंच के समीप मंगलवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष रतन तिर्की समेत अन्य पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए। तिर्की ने कहा कि एचईसी की जमीन का अनधिकृत तरीके से हस्तांतरण किया जा रहा है। बैठक में मुख्तार अंसारी, मनोज तिवारी, मोइन अंसारी, रितेश उरांव, दिनेश आदि उपस्थित थे।