निर्धन कन्याओं की शादी कराई जाएगी
रांची | श्रीश्रीशिव बारात आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। सात मार्च को शिवरात्रि के अवसर पर गाजेबाजे, हाथी-घोड़ा और भूत-पिशाच की जीवंत झांकी कृष्णा नगर कॉलोनी रातू रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी। इस अवसर पर 11 निर्धन कन्याओं का विवाह भी होगा।