वैष्णवी महोत्सव मेला कल से, तैयारियां पूरी
श्रीवैष्णवीशिवराम सेवा संस्थान और देवी-दर्शन महायज्ञ महोत्सव समिति द्वारा 11 फरवरी से वैष्णवी महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। 11 दिनों तक चलने वाले इस मेले का शुभारंभ 11 फरवरी को सुबह आठ बजे कलश जल शोभायात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा देवी दर्शन, गेतलातू मंदिर परिसर से जुमार नदी तक जाएगी। देवी-दर्शन के पूर्व द्वार पर बने यज्ञ मंडप से समस्त धार्मिक पूजन का संचालन आचार्य करेंगे। इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर तीन से सात बजे तक होगी। मौके पर आध्यात्म ज्ञान के साथ-साथ योग शिविर भी लगेगा। बच्चों के लिए ब्रेक डांस, हिंडोला, मौत का कुआं, नाव झूला, ड्रेगन, मिक्की माउस और अन्य छोटे झूले लगेंगे। 21 फरवरी को भव्य जागरण, नृत्य-नाटिका और भंडारा का आयोजन होगा। ये जानकारी रंजीत कुमार ने दी।