भजन-कीर्तन के साथ मनेगा नीलकंठ दिवस
रांची | आनंदमार्गध्यान मंदिर द्वारा 12 फरवरी को नीलकंठ दिवस मनाया जाएगा। तीन बजे से भजन-कीर्तन शुरू होगा। उसके बाद सामूहिक साधना होगी। नीलकंठ दिवस के महत्व पर चर्चा होगी। संस्था की ओर से रांची और गया डायसिस का 12 से 15 फरवरी तक रामगढ़ में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय प्रशिक्षक आचार्य निरमोहानंद अवधूत प्रशिक्षण देंगे। ये जानकारी आचार्य गणाधीशानंद अवधूत ने दी।