पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्राइम रिपोर्टर|रांची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर|रांची

पुलिसने सफायर स्कूल के छात्र विनय की हत्या का पर्दाफाश बुधवार की शाम चार बजे किया। लेकिन, स्कूल के प्रिंसिपल ध्रुव दास ने मीडिया के सामने दिन के करीब 12.30 बजे ही मामले से परदा उठा दिया था। जिस हत्याकांड को बताने में पुलिस को दिनभर तैयारी करनी पड़ी, उसे ध्रुव दास ने पांच मिनट में ही क्लीयर कर दिया। ऐसा लगा जैसे दास यह पहले से ही जान रहे थे।

प्रिंसिपल ने बताया कि विनय और शिक्षिका नाजिया की बेटी में काफी दिनों से मेलजोल था। नाजिया का बेटा हमजा आरिफ इससे काफी नाराज था। सबक सिखाने के लिए हमजा ने विनय को अपने घर पनीर चिल्ली खिलाने के लिए रात में बुलाया। रात करीब एक बजे के बाद विनय प्रिंसिपल हाउस होते हुए टीचर्स हॉस्टल के फ्लैट नंबर 107 में पहुंचा। वहां विनय को हमजा पनीर चिल्ली खिलाने लगा, तभी नाजिया विनय को हाथों से जकड़ ली और हमजा उस पर पंच से प्रहार करने लगा। जब विनय लहू-लुहान हो गया, तब हमजा ने उसे फ़र्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। एफएसएल को घर से खून के धब्बे हटाने के लिए उपयोग किए गए वाइपर और कपड़ों से खून के धब्बे मिले हैं।

खबरें और भी हैं...