दस रास्ते से हत्यारे तक पहुंचने की थी प्लानिंग
एसएसपीकुलदीप द्विवेदी ने विनय महतो के हत्यारों तक पहुंचने के लिए दस रास्ते तैयार किया फिर हर रास्ते को पूरा करने के लिए अलग अलग टीम का गठन किया था। सभी को अलग अलग जिम्मेवारी मिली ताकि कोई एक ही काम के पीछे पांच लोग अपना दिमाग लगा सके। इसका फायदा यह हुआ की एक ही समय में विभिन्न बिंदूओ पर एक साथ जांच चली। हर टीम की मॉनिटरिंग एसएसपी खुद कर रहे थे। विनय हत्याकांड में प्रतिदिन पुलिस के लिए चैलेंज होता जा रहा था। पुलिस के समाने पांच दिन से हत्यारे धूम रहे थे और बयान दे रहे थे पर पुलिस की पकड़ से दूर थे।