मृतक के परिजनों को मिला मुआवजा
रांची |खलारी थाने में बुधवार को मृतक असलम अंसारी आजेश उरांव के परिजनों को सड़क बनाने वाली कंपनी ने मुआवजे का चेक सौंपा। कंपनी की ओर से ट्रांसपोर्टर विनय सिंह ने थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार राय की उपस्थिति में आजेश की बहन नीलम को 3.40 लाख और असलम के पिता सलामत अंसारी को 3.40 लाख रुपए का चेक दिया। ज्ञात हो कि बिजुपाड़ा मार्ग में बलथरवा के समीप 29 जनवरी को हुई सड़क दुर्घटना में ईंट लदे टर्बो ट्रक से कुचलकर आजेश असलम अंसारी उर्फ साेनू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।