रांची/बुंडू | बुंडूअस्पताल में बुधवार को कार्यशाला हुई। उद्घाटन डॉ. विजय शंकर दास, सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा और डीपीसी उदयन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में बताया गया कि मातृ शिशु की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गांव स्तर पर बैठक कर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।