विवेकानंद स्कूल में 10वीं के स्टूडेंट्स का फेयरवेल
रांची | विवेकानंदएंग्लो वैदिक स्कूल, पंडरा में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच इस साल बाेर्ड परीक्षा में शामिल होनेवाले 10वीं के स्टूडेंट्स को विदाई दी गई। मौके पर नीलू, राहुल, रीमा कुमारी ने विद्यालय में बिताए पल साझा करते हुए गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दुहराया। स्कूल के निदेशक ललन प्रसाद सिंह ने बच्चों को शिष्टाचार और अनुशासन के साथ जीवन में श्रेष्ठता हासिल करने की सीख दी। संचालन शिक्षिका प्रियंका तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी कृपा शंकर सिन्हा ने किया।