ग्रामीण क्षेत्रों में चलेंगी मिनी बसें
दक्षिणीछोटानागपुर प्रमंडल के जिलों में सरकार मिनी बसें और सिटी राइड बसों का परिचालन शुरू करेगी। इसके लिए 83 रुटों पर बस परिचालन का निर्णय लिया गया है। इसके तहत रांची में 12, लोहरदगा में 8, गुमला में 24, खूंटी में 32 और सिमडेगा में 17 रूट चिन्हित किया गया है।यह निर्णय गुरुवार को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार बरवार ने की। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय में अड़की प्रखंड को एक्शन प्लान के तहत लिया गया है। आज की बैठक में बसों के पड़ाव स्थल के लिए जगह चिन्हित नहीं किया जा सका है। निर्णय लिया गया है कि मार्च में कम से कम 30 बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा।