पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्राइम रिपोर्टर | रांची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | रांची

खूंटीमें गुरुवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाों में दो छात्र समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, खूंटी थाना के ठीक सामने एक डंपर ने स्कूटी सवार दो छात्रों को धक्का मार दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तोरपा के हिल चौक निवासी 22 वर्षीय प्रवीण भेंगरा 16 वर्षीय प्रमोद बारला शामिल है। दोनों अच्छे दोस्त थे। प्रमोद इस साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था, जबकि प्रवीण रांची के गोस्सनर कॉलेज में पार्ट टू का स्टूडेंट था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थाना के ठीक सामने रांची की ओर से रहे एक डंपर ने दोनों को धक्का मार दिया। अस्पताल ले जान से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। प्रवीण भेंगरा पुलिस इंस्पेक्टर बिल्कन भेंगरा का पुत्र और प्रमोद सेवानिवृत्त फौजी पंकरासियुस बारला का पुत्र था। पंकरासियुस ने बताया कि प्रमोद के दांत में दर्द था। वह इसका इलाज कराने अपने दोस्त प्रवीण के साथ खूंटी आया था। दोनों के परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बेतरतीब गाड़ियों की पार्किंग को बताया दुर्घटना का कारण।

खबरें और भी हैं...