दुलाल को हाईकोर्ट से राहत
रांची | आयसे अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य के पूर्व भू राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां को झारखंड हाईकोर्ट से गुरुवार को राहत मिल गई। भुइयां की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस आरआर प्रसाद की खंडपीठ ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। ज्ञात हो कि जेल में बंद भुइयां ने इस मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।