पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झारखंडी भाषाओं पर फिल्म बनाने के लिए चैंबर ने सरकार से मांगी सब्सिडी

झारखंडी भाषाओं पर फिल्म बनाने के लिए चैंबर ने सरकार से मांगी सब्सिडी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | चैंबरभवन में गुरुवार को फिल्म, कला, संस्कृति और खेलकूद उप समिति की बैठक हुई। चेयरमैन आनंद जालान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खोरठा, नागपुरी, संथाली, मुंडारी कुडुख आदि भाषाओं को फिल्मों के संदर्भ में मान्यता देने, राज्य के मल्टी स्क्रीन अथवा सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में रोजाना नून मैटनी शो में लगाने की व्यवस्था करने, टैक्स में प्रोड्यूसर को सीधे सब्सिडी देने आदि की मांगें सरकार से की गईं। मल्टीपर्पस हॉल पंचायत स्तर पर बनाने की भी मांग की गई। बैठक में शोभा सिंह, बुलु घोष, साजिद खान किशन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...