गोलचक्कर मैदान में मजदूर महापंचायत कल
रांची | हटियामजदूर यूनियन ने गुरुवार को एचईसी मुख्यालय में आयोजित आमसभा में 14 फरवरी को दिन के 11 बजे से गोलचक्कर मैदान में मजदूर महापंचायत करने की घोषणा की। उसमें हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई जाएगी। यह घोषणा अध्यक्ष भवन सिंह ने की। अध्यक्षता बाउरी महतो ने की। सभा के बाद एचईसी प्रबंधन से वार्ता हुई, जिसमें ग्रेच्युटी बोनस भुगतान पर अंतिम निर्णय के लिए दो दिनों का समय मांगा गया। लंबित ग्रेडेशन ठेका मजदूरों के बकाए बोनस भुगतान पर सहमति बनीं।