- Hindi News
- National
- आदिवासी में शामिल करने की मांग पर कुर्मी मोर्चा का प्रदर्शन दिल्ली में आठ को
आदिवासी में शामिल करने की मांग पर कुर्मी मोर्चा का प्रदर्शन दिल्ली में आठ को
रांची | कुर्मीको पुन: आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आठ मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेंगे। इसके पूर्व 19 फरवरी को रांची में राजभवन के समीप कुर्मी महिला मोर्चा प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी कुर्मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी। कहा कि दिल्ली के प्रदर्शन में झारखंड के 50 हजार से अधिक कुर्मी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर रौशन लाल महतो, रचिया महतो समेत अन्य थे।