ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम विधानसभा के समक्ष 3 मार्च को करेगा प्रदर्शन
रांची | सुप्रीमकोर्ट के अादेश के बाद भी उम्र कैद की सजा पूरी कर चुके झारखंड के कैदियों को नहीं रिहा करने और लैंड बैंक योजना की आड़ में जमीन अधिग्रहण करने की साजिश के खिलाफ ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम 3 मार्च को विधान सभा के समक्ष प्रतिवाद धरना देगा यह निर्णय गुरुवार को माले कार्यालय में हुई फोरम की बैठक में लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक विनोद सिंह, दयामनी बारला, एजुगल पाल, नदीम खान समेत अन्य थे।