कौर बाबा रामदेव करेंगे मेगा फूड पार्क का उदघाटन
गेतलसूतक्षेत्र में शुरू हुआ बहुचर्चित मेगा फूड पार्क का 15 फरवरी को उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर और बाबा रामदेव इसका उदघाटन करेंगे। उद्योग विभाग और मेगा फूड पार्क प्रबंधन ने उदघाटन समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। फूड पार्क परिसर में सोमवार को दिन के 12 बजे उदघाटन करने का कार्यक्रम है।
झारखंड मेगा फूड पार्क लिमिटेड की स्थापना खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की मेगा फूड पार्क योजना के तहत स्थापित की गई है। हालांकि यह अभी पूर्ण रूप से तैयार नहीं है। पार्क के चीलिंग यार्ड के एक भाग को शुरू कर उदघाटन हो रहा है। परिसर में 33 इकाइयां स्थापित होगी।
छहकंपनिया है भागीदार : झारखंडमेगा फूड पार्क लिमिटेड की स्थापना खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की मेगा फूड पार्क योजना के तहत स्थापित की गयी है। प्रस्तावित मेगा फूड पार्क में बाबा रामदेव की कंपनी पतांजलि आयुर्वेद भी पार्टनर था विवाद के बाद वह अलग हो गया। अब फिर यह कंपनी इसमें शामिल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंपावर, लूनर जेनरल ट्रेडिंग, छोरदिया फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड, ग्रीन कॉस्ट नर्सरीज इंडिया प्रा. लि. मिक्की शिपिंग लि. जेनएक्स वेंचर कैपिटल कंपनी मेगा फूड पार्क में भागीदार बना है।
तत्कालीन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री स्थानीय सांसद सुबोधकांत सहाय तथा राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने 23 फरबरी 2009 को राज्य के पहले मेगा फूड पार्क का शिलान्यास किय था। इसके बाद वर्ष 2012 में राज्य सरकार द्वारा कंपनी को सबलीज का अधिकार नहीं देने पर केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट में विलंब होने पर बिहार शिफ्ट करने की धमकी दी थी। सुबोध कांत सहाय के पहल के बाद यह प्रोजेक्ट यहीं रह गया। गेतलसूत क्षेत्र में 56 एकड़ में बन रहे मेगा फूड पार्क का 108 करोड़ रुपए लागत था। अब यह बढ़कर 114 करोड़ रुपए हो गया है।