17 हजार विस्थापितों को नौकरी देंगे : गोपाल सिंह
सीसीएलके अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ गोपाल सिंह ने कहा कि कोयला खनन कार्य के लिए सीसीएल राज्य में 34 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगी। इससे होनेवाले 17 हजार विस्थापितों को सीसीएल स्थाई नौकरी देगा। सीसीएल ने जरंडी में मिथेन गैस के लिए जगह का चयन किया है, जहां जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। वे सीसीएल मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा सरकार के साथ हुए समझौते के तहत राज्य में 15 क्रीड़ा अकादमी और झारखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय का निर्माण भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा 14 सौ बच्चों का चयन किया जाएगा। उनके लिए निशुल्क खेल प्रशिक्षण, आवासीय सुविधाएं खाने.पीने और स्कूल की पढ़ाई का प्रबंध होगा।
ग्रामीणक्षेत्रों का विकास भी प्राथमिकता : उन्होंनेकहा कि हमारी प्राथमिकता सिर्फ कोयला उत्पादन नहीं है बल्कि ग्रामीण गरीबों का सर्वांगीण विकास करना भी है। सीएमडी ने बताया कि सीसीएल का वर्ष 2015-16 में 60.6 मिलियन टन कोयला उत्पादन और इतने के ही प्रेषण का लक्ष्य है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2015-16 में सीसीएल ने अब तक 48.998 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है और 50.883 मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर कीर्तिमान स्थापित किया है।
पत्रकारों से बात करते सीसीएल के सीएमडी।