पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स ने आखिरी दिन को बनाया यादगार रॉक शो में झूमे अौर फैशन में दिखाया टैलेंट

स्टूडेंट्स ने आखिरी दिन को बनाया यादगार रॉक शो में झूमे अौर फैशन में दिखाया टैलेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत जेवियर्स कॉलेज में चल रहा जेवियरोत्सव अभिनिवेश गुरुवार को फन, डांस और मस्ती के बीच अलविदा हुआ। अंतिम दिन का सबसे आकर्षण कार्यक्रम रॉक शो रहा। बैंड ग्रुप के धमाकेदार प्रदर्शन के बीच गिटार और ड्रम की धुनों पर स्टूडेंट्स टीचर्स झूमते नजर आए। कॉलेज के एक्जिट वाई, डिवनिटी, अस्तित्व बैंड के साथ बाहर के एलओसी, शेडो, डेस्टिनी, अज्ञात, ग्रेविटी, अतृप्त बैंड ने धूम मचाई। इससे पूर्व सुबह 10 बजे से ही कॉलेज कैंपस स्टूडेंट्स की आवाजाही से गुलजार होने लगा था।

दोपहर होते-होते करीब 16 हजार स्टूडेंट्स उत्सव में शामिल हो गए। उत्सव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स ने अपने टैलेंट का परिचय दिया। मौके पर डॉ. सरवत चौधरी, अभिजित डे और अंचल सिन्हा सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे।

स्टूडेंट्स ने फोटोग्राफी कंपीटिशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस इवेंट का थीम इंक्रेडिबल इंडिया कैंपस था। इस कंपीटिशन में 19 स्टूडेंट्स ने फोटोग्राफी में अपनी प्रतिभा दिखाई। कंपीटिशन के विनर का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया जाएगा।

बास्केटबॉल ग्राउंड में स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने हिपहॉप डांस में एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ दिखी। इस प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। इसमें मास्क, स्मेसर्स क्रियू अर्बन कोर शामिल थे। तीनों टीमों के सदस्यों की डांस को देखने के लिए कॉलेज की खिड़की, छत, बाउंड्री पर मौजूद स्टूडेंट्स का शोर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाता रहा।

नजर आया फैशन का जलवा

उत्सवमें फैशन शो में प्रतिभागियों ने अपना जलवा बिखेरा। टनटनाटन टनटन तारा... चलाओ ना नैनो से बाण रे.. जैसे बॉलीवुड गीतों की धुन पर रैंप वॉक के दौरान प्रतिभागी किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं लग रहे थे। झारखंडी पोशाक, धोती-कुर्ता, ट्रेडिशनल परिधानों में प्रतिभागियों की अदाएं देखकर पूरा हॉल सीटियों और शोर से गूंज उठा। फैशन शो में आशुतोष, लक्ष्मी, रोमा, सोनाली, नुपूर, रोज, वैष्णवी, शैला, मनिंदर, श्रेयांस ग्रुप के अंदाज ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में चलाओं नैनो से बाण रे...हमरी बॉडी में प्राण रे...गीत पर फैशन शो की प्रस्तुति देते हुए स्टूडेंट्स।

XaVIERs UTSAV

खबरें और भी हैं...