स्पोर्ट्स मीट में एक-दूसरे को पछाड़ने की लगी रही होड़
रांची }योगदा सत्संग महाविद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुअा। इसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। 100, 200, 800 मीटर रिले दौड़ के साथ साइकिल रेस और योग कंपीटिशन भी आयोजित हुआ। सभी प्रतिभागियों में आगे बढ़ने की होड़ नजर रही थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगदा सत्संग सोसाइटी रांची के स्वामी माधवानंद गिरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटीज बेहद जरूरी है। यह मानव के संपूर्ण विकास के लिए लाभदायक है। इससे पूर्व स्टूडेंट्स ने मनमोहक योगासन भी प्रस्तुत किया। इसके अलावा योग के फायदे भी बताए। मौके पर प्राचार्य डॉ. बी ठाकुर, आरपी गोप, डीपी सरकार, टीके सरकार, डी महतो, एलएनएस ठाकुर, आरएन झा, जी कुमार के अलावा अन्य टीचर्स और स्टूडेंट्स मौजूद थे।
स्पोर्ट्स मीट के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाते हुए स्टूडेंट्स।