पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमटीवीआई \'ऑन रॉक्स\' का होगा प्रदर्शन

एमटीवीआई \'ऑन रॉक्स\' का होगा प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) के वार्षिकोत्सव ‘पनाश-2016’ को इस वर्ष बेहद खास बनाने की तैयारी है। 17-19 फरवरी तक आयोजित होने वाले पनाश-2016 में एमटीवीआई ‘ऑन रॉक्स\\\' का प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार बैंगलुरू से \\\"लगोरी\\\" बैंड को आमंत्रित किया गया है। लगोरी संगीत क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है। इसके आकर्षक संगीत के लिए उनके प्रशंसक उनको सराहते है। एवेंटोनिडो एंटरटेनमेंट, एमटीवी इंडीज और दैनिक भास्कर के सहयोग द्वारा बनाई गई \\\'ऑन रॉक्स\\\' राजधानी का पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसका टीवी विज्ञापन एमटीवी इंडीज चैनल पर प्रस्तुत किया जाएगा। इसे नॉन बॉलीवुड म्यूजिक आर्टिस्ट के समर्थन के लिए स्थापित किया गया है और इसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शहरों में किया जाता है। पिछले साल मई 2015 में इस कार्यक्रम का पहला संस्करण का आयोजन कांके रोड स्थित हॉलिडे होम में किया गया था जिसमे 2500 लोग सम्मिलित हुए थे। एवेंटोनिडो एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर रवीश तिर्की और सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि एक्सआईएसएस रांची का पहला एेसा कॉलेज होगा जिसे इसे अपने कैंपस में आयोजित करने का अवसर मिला है। इस कार्यक्रम को जस्ट अट टाइम कैब्स, बरिस्ता रांची, 92.7 बिग एफएम और इंडिगो एयरलाइंस जैसी नामी कंपनियों से समर्थन मिला है। आयोजन के लेकर शहर भर में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आयोजन में एमटीवी इंडीज चैनल, दैनिक भास्कर, ग्लिट्ज, मल्टीप्लेक्स, 92.7 बिग एफएम और राज एडवरटाइजिंग इसके प्रायोजक हैं।

panash-2016

खबरें और भी हैं...