पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सस्ता स्टील का विकास लक्ष्य

सस्ता स्टील का विकास लक्ष्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टीलउद्योग में लगातार हो रहे परिवर्तन को देखते हुए इसमें रिसर्च डेवलपमेंट जरूरी है। हमारा लक्ष्य सस्ता और टिकाऊ स्टील तैयार करना है। इसके लिए दुनिया में कहां क्या हो रहा है, इसकी जानकारी के लिए कॉन्फ्रेंस बेहतर माध्यम है। ये बातें बुधवार को सेल के डाइरेक्टर एसएस मोहंती ने कहीं। वे सिंप्रो 2016 के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। तीन दिवसीय इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का विषय इस्पात अनुसंधान और थर्मो मैकेनिकल प्रोसेसिंग में सिमुलेशन तकनीक उपयोग है। मोहंती ने कहा कि लोहे के साथ कौन का धातु कैसा व्यवहार करता है, यह जानना जरूरी है। अलग-अलग तापमान पर लोहे का व्यवहार अलग हो जाता है। उसी तरह उसके स्ट्रक्चर में भी परिवर्तन आता है। ऑटोमोबाइल, नेवल रेल आदि में किस तरह के स्टील का प्रयोग किया जाए, यह हमारे लिए चुनौती है। सेल ने भूकंपरोधी भवन बनाने की तकनीक सबसे पहले विकसित की है। सेल के बाद दूसरी कंपनियों ने भी इस तकनीक को अपनाया है।

कॉन्फ्रेंस में बोलते स्टील विशेषज्ञ मंच पर उपस्थित अतिथि।

खबरें और भी हैं...