उद्योग लगाने में रही समस्याओं पर हुई चर्चा
रांची | मुंबईमें 13 से 18 फरवरी तक आयोजित मेक इन इंडिया वीक में 17 फरवरी को झारखंड इंवेस्टर मीट होगी, जिसमें मेकॉन के सीएमडी एके त्यागी अपना विचार रखेंगे। इसके लिए बुधवार को त्यागी ने राज्य के उद्यमियों का विचार जाना। इसे लेकर मेकॉन के रोज गार्डेन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स के सहयोग से आयोजित सेमिनार में उद्योग सचिव को भी आना था, पर दो घंटे तक इंतजार के बाद भी जब वे नहीं आए। आईआईएम के ऑल इंडिया प्रेसिडेंट सहित सेल के डाइरेक्टर एसएस मोहंती त्यागी ने सबकी समस्याएं सुनीं। मौके पर मेकॉन केे डाइरेक्टर दीपक दत्ता, ईडी पीके कर, सीडी गोस्वामी, आईआईएम के डाइरेक्टर एसएस मोहन एफजेसीसीआई के बीके सिंह एवं एके खेमका, स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाईके ओझा, जेएसपीएल के एसके सिंह, बिल्डर्स एसो. केआर प्रधान मौजूद थे।