मल्टी जोन टूर एंड ट्रेवल्स का उद््घाटन
रांची | कटहलमोड स्थित शिवपुरीनगर में मल्टी जोन टूर एंड ट्रेवल्स का उद्घाटन बुधवार को खेलकूद एवं कला संस्कृति विभाग के विशेष सचिव रामप्रताप सिंह ने किया। टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक शिवानंद गुप्ता उनके पुत्र हिमांशु वर्णवाल ने बताया कि एयर टिकट, रेल टिकट, होलीडे पैकेज, पासपोर्ट, बीजा, वाहन होटल बुकिंग की सुविधाएं यहां यात्रियों को दीजाएगी। वहीं टूर पैकेज के अनुसार अभी गोवा, केरला, पोर्ट ब्लेयर, दार्जिलिंग, शिमला, शिरडी, वैष्णो देवी जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज है, जो काफी सस्ता है। वहीं विदेश जाने के लिए भी स्पेशल टूर पैकेज लोगों के लिए उपलब्ध है। मल्टी जोन टूर एंड ट्रेवल्स का पहला शॉप डिबडीह में चल रहा है।