नामकुम में बाल समागम का आयोजन
रांची/नामकुम | झारखंडशिक्षा परियोजना द्वारा नामकुम में साइंस सिटी के समीप बुधवार को बाल समागम खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रखंड के दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार पाहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। और कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक, बौद्विक मानसिक विकास होता है। मौके पर बीईईओ केशव प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, मुखिया रामअवतार केरकेट्टा, विरेंद्र कुमार, जिप सदस्य फूलकुमारी आदि उपस्थित थे।