पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांके रोड में श्रीश्री 1008 महारुद्र महायज्ञ प्रारंभ

कांके रोड में श्रीश्री 1008 महारुद्र महायज्ञ प्रारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेरोड में रॉक गार्डन के समीप काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को पंचांग पूजन के साथ श्रीश्री 1008 महारुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। सबसे पहले बेदी पूजन हुआ। उसके बाद मंडप प्रवेश, 16 स्तंभों की पूजा, अरणी मंथन से अग्नि प्रज्ज्वलित कर यज्ञकुंड में स्थापित की गई। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ कुंड पूजन के बाद आहुति शुरू किए। पूजा के बाद आयोजक मां भवानी क्लब काली पूजा समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह, रवींद्र चौबे, नागेंद्र यादव, राम लगन, राकेश पांडेय, महेश सिंह, संतोष सिंह लालू मिंज आदि ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा। इससे पूर्व मिथिलेश मिश्रा के निर्देशन में राजेश पांडेय, अभिषेक पांडेय, देवघर के भागीरथ पांडेय, गोविंद पांडेय, रांची के मंजीत पाठक, अवधेश पांडेय, श्रीनिवास मिश्र, संजय मिश्र, नरेंद्र तिवारी धनंजय पांडेय ने सारे अनुष्ठान शुरू कराए। शाम सात बजे रामलीला शुरू हुआ। मथुरा से आए श्री आदर्श गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों ने तीन घंटे तक रामलीला के पहले भाग का मंचन किया। ऋषि नारद का मोह भंग, विश्व मुनि का स्वयंवर आदि दृश्य लोगों को खूब भाए। स्वामी निरंजन व्यास के निर्देशन में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पुरुष कलाकारों ने ही महिलाओं की भी भूमिका निभाई।

रांची | श्रीराधाकृष्ण मंदिर समिति कृष्णानगर का चुनाव 21 फरवरी को होगा। चुनाव के मुख्य संयोजक अंचल किंगर सह संयोजक नंदकिशोर अरोड़ा बनाए गए हैं। चुनाव में समिति के 21 सदस्यों का चयन होना है। इसके लिए नामांकन नौ से 14 फरवरी तक किए जा सकेंगे। नाम वापसी की तारीख 15 फरवरी है। 16 फरवरी को उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 21 फरवरी को राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती शाम चार बजे से होगी और रात 8 बजे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जानकारी किशोर पुपनेजा ने दी।

महारुद्र महायज्ञ के लिए मंडप पूजन करते लोग।

खबरें और भी हैं...