राजीव कुकरेजा| रांची
राजीव कुकरेजा| रांची
झारखंडमें कला और संस्कृति के विकास के लिए राज्य स्तर पर कला सांस्कृतिक परिषद जिला स्तर पर कला संस्कृति समिति का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य हर जिले के दूरस्थ इलाकों में कला संस्कृति को बढ़ावा देना है। राज्य जिला स्तर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से संचालन तक की जिम्मेवारी इनकी होगी। सरकार का मानना है कि वर्तमान में राज्य या जिला स्तर पर ऐसी कोई संरचना नहीं है, जिससे कला संस्कृति की गतिविधियां सही ढंग से संचालित हो सके। इससे राज्य के प्रतिभाओं को सामने लाने में परेशानी हो रही है।